logo

CM हेमंत सोरेन पहुंचे देवघर, बाबा मंदिर में किया जलाभिषेक

cmdeoghar.jpg

देवघर

सीएम हेमंत सोरेन आज देवघर पहुंचे। उन्होंने बाबा बैजनाथ मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान सीएम हेमंत ने झारखंड के विकास, शांति और सुख-समृद्धि की कामना की। राज्यवासियों की खुशहाली की कामना की। सीएम के मंदिर में पहुंचने को लेकर यहां सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किये थे। बैजनाथ मंदिर के पुजारियों के एक दल ने सीएम हेमंत को विधि-विधान से पूजा करने में मदद की।